भारतभारी। डुमरियागंज के तिलगड़िया में बिजली उपकेंद्र पर सोमवार को बिजली का बकाया बिल जमा कराया गया। जेई आरिफ खान की अगुवाई में उपकेंद्र पर कैंप लगाकर उपभोक्ताओं के बिल संशोधन की समस्या का मौके पर ही समाधान किया। कैंप में उपभोक्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी बिल सुधार कराकर जमा किए। उपकेंद्र पर 60 हजार रुपये का बकाया जमा कराया गया। जेई ने बताया कि नौ उपभोक्ताओं ने अपने बिजली के बिल का भुगतान किया। इस मौके पर विभाग के सुशांत, संजय कुमार, राज कुमार, कादिर, मैनुद्दीन, तव्वाब, अशोक पांडेय आदि मौजूद रहे।