फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: यू-डायस पर विभाग सख्त, एक-एक बच्चे के नामांकन की हो रही समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। परिषदीय विद्यालयों के साथ मान्यता प्राप्त विद्यालयों, माध्यमिक विद्यालयों और मदरसों में यू-डायस से जुड़े कार्यों के सत्यापन को लेकर विभाग सख्त है। नामांकन में अंतर, अपार आईडी जनरेशन, ड्रॉपबॉक्स में दर्ज विद्यार्थियों और शिक्षकों की प्रोफाइल से संबंधित लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए तीन दिन की समयसीमा तय की गई है।
विज्ञापन

ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) पर खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में विद्यालयवार समीक्षा की गई। ब्लॉक एमआईएस आबिद रिजवी ने परिषदीय विद्यालयों के आंकड़ों की जांच की। वहीं, मान्यता प्राप्त विद्यालयों, माध्यमिक विद्यालयों और मदरसों में ड्रॉपबॉक्स, शिक्षक प्रोफाइल तथा अपार आईडी से संबंधित कार्यों की प्रगति भी परखी गई।
समीक्षा के दौरान जनपद के ई-एमआईएस इंचार्ज अमित पांडेय ने बीआरसी पहुंचकर कार्यों की स्थिति देखी। इस दौरान गुणवत्ता समन्वयक गौहर, लेखाकार शिवाजी सिंह, अजय कुमार, मिसम, माधुरी मौर्य, राम कुमार और राम आशीष सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें