फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मतदान से वंचित करना समाज और राष्ट्र के हित में नहीं

Mon, 09 Feb 2026 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसियापुर। जब भारत-नेपाल के बीच रोटी-बेटी का संबंध प्राचीन समय से है। तब एसआईआर के नाम पर नेपाल से आई बहुओं को मतदान से वंचित करना समाज व राष्ट्र के हित में नहीं है। यह बातें सपा शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेंद्र मशाल ने रविवार को नगर पंचायत स्थित एक मैरिज हाल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पड़ोसी मुल्क नेपाल से ब्याह कर आई बेटियां भारत की बहु बन चुकी है, ऐसे में वह हमारे समाज व घर का अंग बन चुकी है। एसआईआर प्रकिया के तहत इनको मतदान से वंचित करना समाज व राष्ट्र के हित में नहीं है। केंद्र सरकार उन्हें साक्ष्य के आधार पर मतदाता सूची में शामिल करें, जिससे वह लोकतंत्र के महापर्व का हिस्सा बन सकें। दोनों देशों के बीच वर्षों से चला आ रहा रोटी-बेटी का संबंध और मजबूत हों।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें