फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दोपहर तक घना कोहरा...वाहनों की थमी रफ्तार

Tue, 28 Jan 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। पिछले कई दिनों से कोहरा और धुंध के कारण ठंड कम नहीं हो रहा था। सोमवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे और पछुआ हवा से हुई। कोहरे के कारण तीन मीटर तक नहीं दिखाई पड़ रहा था, जिससे वाहनों की रफ्तार थम गई थी।
विज्ञापन

वाहन चालक लाइट जलाकर चलते हुए दिखे। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी कोहरे और ठंड से निजात मिलने की उम्मीद नहीं है।
जनपद नेपाल सीमा से लगे होने के कारण ठंड अधिक पड़ती है। पिछले कई दिनों से कोहरा और धुंध के कारण धूप नहीं निकल रही थी, जो लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया था। रविवार दोपहर बाद धूप निकली तो लगा कि मौसम में सुधार हो जाएगा, लेकिन शाम होते ही जनपद घने कोहरे की आगोश में समा गया। आठ बजे हालात यह हो गया कि कोहरा पड़ने लगा, जिससे वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया।
विज्ञापन

नगर के अशोक मार्ग और बर्डपुर रोड पर कोहरे के कारण परेशानी हुई। वहीं, सोमवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे और गलन से हुई। ठंड होने के कारण लोग पार्क में कम दिखाई दिए। वहीं, सड़क पर आठ बजे तक आवाजाही कम दिखी। कोहरे के कारण वाहन चालक लाइट जलाकर चलते हुए नजर आए। दोपहर बाद धूप निकली तो लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन शाम ढलते ही एक बार फिर ठंड ने एहसास कराना शुरू कर दिया। क्योंकि शाम होते ही गलन बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह के मुताबिक अभी मौसम में अभी बहुत उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें