भाजपा कार्यालय पर आयोजित आपातकाल दिवस संगोष्ठी को संबोधित करते प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता। सं
सिद्धार्थनगर। भाजपा के जिला कार्यालय पर रविवार को आपातकाल दिवस संगोष्ठी आयोजन किया गया। इस अवसर पर आपातकाल में जेल गए लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित भी किया गया। प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने कहा कि 25 जून 1975 को तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने पूरे देश में आपातकाल लागू कर लोकतंत्र की हत्या कर दी थी। प्रेस को सेंसर कर दिया गया था, विपक्ष के सभी बड़े नेताओं को गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया गया था। इस दिवस को पार्टी काला दिवस के रूप में मनाती है।
लोकतंत्र की हत्या करने वाले उस सरकार को वर्तमान में जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। चुनाव में खिलाफ मिले निर्णय के विरोध में देशविरोधी निर्णय लिया गया। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि आपातकाल भारतीय इतिहास के लिए सबसे काला दिवस रहा। 25 जून की मध्य रात्रि में जिस प्रकार आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का हनन कांग्रेस सरकार में किया गया था वह इतिहास में काले दिवस के रूप में दर्ज है। जिला संयोजक कन्हैया पासवान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव मिश्रा, जिला प्रभारी रामजियावन मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव, रामकुमार कुंवर, बृज बिहारी मिश्र, एसपी अग्रवाल, गजेंद्र पांडेय, शिवनाथ चौधरी, कुंवर विक्रम सिंह उपस्थित रहे।