कपिलवस्तु। नेपाल में प्रतिनिधि सभा के सदस्य एकनाथ ढकाल ने नेपाल के हवाई अड्डे से भारतीय सुरक्षाकर्मियों को हटाने की मांग की है। रविवार को प्रतिनिधि सभा की बैठक के शून्यकाल में बोलते हुए उन्होंने प्रधान मंत्री से अपनी भारत यात्रा के दौरान इसकी शुरुआत करने के लिए कहा।
कुछ हफ्ते पहले भारत के अयोध्या में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने आ रहे नेपाली सुरक्षा कर्मियों की त्रिभुवन हवाई अड्डे पर सभी तरह की सुरक्षा जांच हुई थी। इसके बाद एयर इंडिया विमान में सवार होने से पहले भारतीय सुरक्षाकर्मियों ने उनकी तलाशी ली थी। एकनाथ ढकाल ने कहा कि यह गलत हुआ था। उन्होंने कहा कि यह न केवल आम जनता के लिए हुआ, बल्कि नेपाली राजनयिकों के लिए भी हुआ। एक संप्रभु राष्ट्र के लिए यह विषय कितना अच्छा है। नेपाल में प्रतिनिधि सभा के सदस्य एकनाथ ढकाल ने नेपाल के हवाई अड्डे से भारतीय सुरक्षाकर्मियों को हटाने की मांग की है। रविवार को प्रतिनिधि सभा की बैठक के शून्यकाल में उन्होंने इस बात को रखा। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपनी भारत यात्रा के दौरान इसकी शुरुआत करने के लिए कहा। भारतीय सुरक्षा कर्मियों के हटाए जाने की आवाज उठने की चर्चा का विषय बना हुआ है।