जोगिया पुलिस के गिरफ्त में हत्या आरोपी।
सिद्धार्थनगर। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के गोनहा गांव में सिर पर लकड़ी के टुकड़े से वार करके हुई महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने रविवार शाम को पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए आरोपी ने बताया कि जिस महिला की हत्या हुई है, उससे उसका सात वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसे डेढ़ बीघा जमीन भी दे दी थी। वह दोबारा दबाव बना रही थी, इसलिए योजना बनाकर उसकी हत्या कर दी।
जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि जोगिया कोतवाली क्षेत्र के गोनहा गांव बासमती (45) पत्नी राजू की गांव के ही बरसाती ने विवाद में शनिवार को सिर पर लकड़ी के टुकड़े से हमला करके हत्या कर दी थी। इसमें आरोपी के अलावा, उसके पुत्र पत्नी और बेटे पर हत्या सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके मामले का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस टीम लगा दी गई थी। पुलिस टीम ने जोगिया के पास से पिता और पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। वह भागने की फिराक में थे। थाने पर लाकर पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। अन्य की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है।
पूछताछ में मुख्य आरोपी ने उगले राज
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में मुख्य आरोपी बरसाती लोध निवासी गोनहा ने बताया-सात वर्ष से मेरा और बासमती पत्नी राजू निवासी गोनहा का प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम में मैंने अपनी डेढ़ बीघा जमीन बासमती के नाम लिख दी थी। जिसपर वह जोत-बो रही थी, बासमती की ओर से तीन साल तक मुझसे अच्छा व्यवहार किया गया। हम लोग आपस में मिल जुलकर प्रेम पूर्वक रहते थे। करीब 11 माह पूर्व बासमती ने फिर मुझपर दबाव बनाया गया की तुम मुझे अपने जमीन का आधा हिस्सा मेरे नाम कर दो। जिसपर मैं तथा मेरा परिवार आपस में विचार-विमर्श करने लगे। मैंने अपनी शेष जमीन अपनी सगी पत्नी किसलावती के नाम लिख दी। इसी बात को लेकर आए दिन हमसे व हमारे परिवार के लोगों से बासमती से विवाद होता रहता था। इसी बात को लेकर मैं और मेरे परिवार वालों ने योजना बनाकर कल 20 मई की शाम को बासमती को डंडे से मार पीटकर हत्या कर दिया दी। कटहल तोड़ना तो संयोग रहा है।