तुलसियापुर। बढ़नी ब्लॉक के झरुआ के ग्राम प्रधान ने शनिवार को तहसील समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र देकर गांव के कुछ लोगों पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। प्रधान ने अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।बढ़नी ब्लॉक के झरुआ के ग्राम प्रधान वीरेंद्र जायसवाल ने प्रार्थना पत्र देकर गांव के कुछ लोगों पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में शोहरतगढ़ तहसीलदार अजय कुमार ने बताया कि जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद