फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ... साहब डेढ़ वर्ष से दौड़ रहे हैं, चकनाली से नहीं हटा कब्जा

Sun, 17 Dec 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सेहरी निवासी ने की फरियाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। गांव में स्थित स्थित चकनाली पर गांव के कुछ दबंगों ने कब्जा कर रखा है, जिससे खेत सिंचाई कार्य करने में दिक्कत हो रही है। 11 जून तथा पांच नवंबर 2022 से ही थाना और तहसील समाधान दिवस में शिकायत कर रहे हैं। लेकिन संबंधित चकनाली की पैमाइश व सीमांकन का काम नहीं हुआ और न ही इसे खाली कराया जा सका।
ये बातें, डुमरियागंज तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में ग्राम सेहरी के टोला कनुआ निवासी राम बिहारी ने कही। एसडीएम प्रविंद्र कुमार की मौजूदगी में राम बिहारी ने आरोप लगाया कि चकनाली कब्जा होने से उसके सहित कई लोगों के खेतों तक नहर से सिंचाई का काम नहीं हो पा रहा है। एसडीएम ने तहसीलदार से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई और आख्या रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। बांसी में एडीएम उमाशंकर की मौजूदगी में 44 फरियादी पेश हुए जिसमें चार मामले का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

तुलसियापुर प्रतिनिधि के अनुसार तहसील समाधान दिवस में बढ़नी ब्लाक के झरुआ के प्रधान वीरेंद्र जायसवाल ने प्रार्थना पत्र देकर गांव के कुछ लोगों पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने तहसील प्रशासन से अवैध कब्जे खाली करवाने की मांग की।
विज्ञापन


बिना मुआवजा दिए खेत की खुदाई का आरोप
शोहरतगढ़। साहब एनएच 730 की बाईपास के लिए अधिग्रहण हुए जमीन की बिना मुआवजा दिए ही ठेकेदार गेंहू की फसल का नुकसान कर खेत की खुदाई कर रहा है। यह बातें छतहरी, नकथर और कोइरीडीहा गांव से आए किसानों ने शनिवार को शोहरतगढ़ तहसील में लगे संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी पवन कुमार अग्रवाल व एसपी अभिषेक अग्रवाल से कही। डीएम पवन कुमार अग्रवाल किसानों को आश्वासन देते हुए कहा कि 15 दिन के अंदर जिन किसानों की जमीन एनएच ने अधिग्रहण किया है। उसका मुआवजा मिल जाएगा। सेमरा निवासी उमाकांत पांडेय ने शिकायत पत्र देकर लेखपाल की शिकायत की। ग्राम मदरहना उर्फ दत्तपुर निवासी संतराम यादव ने पक्की पैमाइश होने के बावजूद कब्जा नहीं मिलने का आरोप लगाया। डीएम ने जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी को तहसील समाधान दिवस में उपस्थित न होने के कारण स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें