फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: निलंबित लेखपालों को बहाल करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इटवा। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष रणधीर यादव की अगुवाई में जिले के पदाधिकारियों की बृहस्पतिवार देर शाम इटवा तहसील सभागार में बैठक हुई। इसके बाद मांगों के समर्थन में डीएम को ज्ञापन भेजा। मांगें पूरी नहीं होने पर कार्य बहिष्कार करके प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कार्यवाहक अध्यक्ष रणधीर यादव व जिलामंत्री आनंद गौतम ने कहा है कि तीन वर्ष पूर्व मृतक लेखपाल अंबिका प्रसाद वर्मा व प्रदीप कुमार चौरसिया के समस्त बकाया देयों का भुगतान किया जाए। एक वर्ष पूर्व मृतक लेखपाल पारस राम के बकाया देयक व सुधीर चंद्र के एसीपी एरियर का भुगतान किया जाए। तहसील बांसी के लेखपाल राम नारायण चौबे व फारूख अहमद के बकाया एरियर का भुगतान किया जाए, लेखपालों की कई वर्षों से अद्यावधिक नहीं हुई सर्विस बुक, जीपीएफ बुक को अद्यावधिक कराई जाए। तहसील नौगढ़, शोहरतगढ़ व बांसी में नियम विरुद्ध व तानाशाही तरीके से निलंबित किए गए लेखपालों को बहाल किया जाए।
विज्ञापन

शासनादेश के विपरीत जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता का 27 जून को इटवा से शोहरतगढ़ किया गया स्थानांतरण निरस्त किया जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें