दीक्षांत समारोह में अलीगढ़वा में भंसार कार्यालय खोलने के लिए मांगपत्र सौंपते प्रधान अजीजुद्दी?
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
अलीगढ़वा में भंसार कार्यालय खोलने की मांग
कपिलवस्तु। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में शुक्रवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में बर्डपुर के महादेवा कुर्मी के ग्राम प्रधान अजीजुद्दीन ने स्थानीय विधायक श्यामधनी राही एवं शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने भारत-नेपाल के अलीगढ़वा सीमा पर भंसार कार्यालय खोलने में सहयोग करने की मांग की
अजीजुद्दीन कहा कि दीक्षांत समारोह में उन्होंने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को मांगपत्र सौंपने की कोशिश की थी, लेकिन राज्यपाल का कार्यक्रम निरस्त हो गया।
उन्होंने कहा कि अलीगढ़वा सीमा पर भंसार कार्यालय नहीं होने से नेपाली छात्र-छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भंसार कार्यालय हो जाने से दोनों देश के व्यापारियों को सुविधा मिलेगी, पर्यटन के लिहाज ये भी यह मांग महत्वपूर्ण है। विधायकों ने मांग पत्र को राजभवन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।