फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमापार रेलवे क्रासिंग को खोले जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमापार रेलवे क्रॉसिंग खोले जाने की मांग
विज्ञापन

सिविल बार एसो. के अध्यक्ष की अगुवाई में दिया गया ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। भीमापार रेलवे की बंद क्रॉसिंग को खोले जाने के लिए सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन आगे आ गया है। अध्यक्ष की अगुवाई में रेलवे के अधिकारियों को पत्र देकर क्रॉसिंग खुलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह व प्रभाकर मिश्र के साथ महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह को ज्ञापन देकर रेलवे क्रॉसिंग खुलवाने की मांग की। पंकज सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन अगर पहल करें तो जन उपयोगी कार्य को किया जा सकता है। रेलवे क्रॉसिंग को अंडरपास बनाकर जनता के प्रयोग के लिए दिया जा सकता है। अधिवक्ताओं ने चेतावनी भी दी कि अगर जिला प्रशासन और रेलवे प्रशासन जनहित के संबंधित मामले को ध्यान नहीं दिया तो अधिवक्ता आंदोलन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में कार्यकारिणी के मंत्री कृपाशंकर त्रिपाठी, परमहंस त्रिपाठी, शिव प्रसाद उपाध्याय, राजेश मिश्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें