भारतभारी। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के सोनाहटी चौराहे पर लगी हाईमास्ट खराब है। राहगीर व चौराहे के लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। जिससे चोरी होने की आशंका बढ़ गई है। अंधेरे का फायदा उठाकर कोई भी दुकानदारों को परेशानी में डाल सकता है। लोगों के मुताबिक वर्ष 2014 में सांसद निधि से सोनाहटी चौराहा पर हाईमास्ट लाइट लगाई गई थी। जो कई साल से खराब पड़ी है। यहीं से बांसी-रुधौली मुख्य मार्ग का चौराहा है। राहगीर रात में चौराहा पर रुक कर वाहन की प्रतीक्षा करते है। अंधेरे के कारण उन्हें परेशानी होती है। चौराहा पर रहने वाले सुनील चौधरी, राकेश, मनोज, सहाबुद्दीन, विजय, राजकुमार आदि ने खराब हाईमास्ट को ठीक कराने की मांग की है। संवाद