फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: यज्ञ की पूर्णाहुति, मेले में हुआ प्रसाद वितरण

Thu, 11 May 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
उरवलिया में श्री हनुमान यज्ञ में बोलते हुए सांसद जगदंबिका पाल।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बांसी तहसील के उड़वलिया स्थित सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर पर आयोजित पांच दिवसीय हनुमान महायज्ञ में मंगलवार को पूर्णाहुति हुई। इस मौके पर मेला लगा व भंडारे में प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम समापन में पहुंचे सांसद जगदंबिका पाल ने मंदिर मेला समिति की सराहना की। समिति के उपाध्यक्ष आदर्श श्रीवास्तव सहित ग्रामवासियों के अनुरोध पर सांसद ने मंदिर परिसर में रैन बसेरा बनवाने की घोषणा की।
विज्ञापन

कथावाचक आचार्य राधेश्याम शरणदास ने यज्ञ और रात में वृंदावन के कलाकार रासलीला का मंचन कर क्षेत्र में पांच दिनों तक भक्तिमय का वातावरण बनाए रखा। श्रीराम व बजरंगबली की झांकी सहित तमाम प्रस्तुति देकर देर रात तक बांधे रखा। इस दौरान समिति अध्यक्ष राजू बारी सहित रामफेरन निषाद, मिंटू निषाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें