सिद्धार्थनगर। लोकसभा चुनाव को लेकर होने वाले नामांकन को लेकर रविवार को ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को ब्रीफ किया गया। एसपी प्राची सिंह ने कहा कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान सुदृढ़ पुलिस व्यवस्थापन सुनिश्चित किए जाने के लिए ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारी कर्मचारी को जानकारी दिया। ब्रीफिंग के दौरान यातायात व्यवस्था व पार्किंग व्यवस्था आदि के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और सभी सीओ मौजूद रहे। संवाद