फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: टीईटी की बाध्यता समाप्त करने की उठाई मांग

Fri, 12 Sep 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते महिला शिक्षक संघ के पदा​धिकारी। स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। उप्र महिला शिक्षक संघ की जिला इकाई द्वारा प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर बीएसए कार्यालय और कलक्ट्रेट में धरना देकर ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीआई) लागू होने से पहले के नियुक्त सभी शिक्षकों के लिए टेट की बाध्यता समाप्त करने के लिए बीएसए कार्यालय एवं कलक्ट्रेट पर प्रधानमंत्री व मानव संसाधन विकास मंत्री केंद्रीय विधि मंत्री को संबोधित ज्ञापन बीएसए शैलेश कुमार व नायब तहसीलदार विजय कुमार श्रीवास्तव को दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय को संसद की सहमति से संशोधित करने की मांग की। जिससे 27 जुलाई 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षक टेट की अनिवार्यता से मुक्त हो सके। कार्यक्रम का नेतृत्व उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ सिद्धार्थनगर की जिला अध्यक्ष सुषमा सिंह ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला महामंत्री रश्मि जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष शशि, वंदना दुबे, रंजन रेनू, शिल्पा यादव, इंदु, हेमलता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें