फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डिप्टी सीएम से अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने की मांग

Fri, 23 Jun 2023 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को पत्र सौंपते भाजपा के रामेश्वर पांडेय। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
उसका बाजार। कस्बा में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अभी तक एक अदद अल्ट्रासाउंड व डिजिटल एक्सरे मशीन नहीं है। इसके अभाव में मरीजों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। क्षेत्रीय लोगों की इस सुविधा का लाभ दिलाने के लिए भाजपा किसान मोर्चा के जिलामंत्री रामेश्वर पांडेय ने डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक को पत्र सौंपकर अल्ट्रासाउंड व डिजिटल एक्सरे मशीन की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। यहां सुविधा न होने से मरीजों को अधिक पैसा खर्च करना पड़ता है, इससे आम लोगों को सस्ता और निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के सरकार की मंशा फलीभूत नही हो रही है। उनके पत्र पर डिप्टी सीएम ने प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को इस संबंध में निर्देश दिया है। बता दें कि सीएचसी उसका पर यह सुविधा उपलब्ध हो जाने पर कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों के अधिक से अधिक लोगों को चिकित्सीय लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें