सिद्धार्थनगर। सांसद जगदंबिका पाल ने पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक गोरखपुर से मिलकर भीमापार और कोल्हुआ ढाला में बंद रेलवे क्राॅसिंग के पास अंडरपास बनाने की मांग की। उन्होंने महाप्रबंधक को दिए पत्र में कहा कि इन रेलवे क्राॅसिंग के बंद होने से शहर की बड़ी आबादी का आवागमन प्रभावित हो रहा है। सांसद ने बताया कि महाप्रबंधक ने बताया कि भीमापार में जल्द अंडरपास निर्माण शुरू होगा। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव, एसपी अग्रवाल व नीतेश पांडेय मौजूद रहे। संवाद