फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 100 मीटर कच्ची सड़क के निर्माण की मांग

Fri, 12 Jun 2026 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़नी। नगर पंचायत बढ़नी के वार्ड नंबर-एक आंबेडकर नगर में बॉर्डर डेवलपमेंट रोड को जोड़ने वाली लगभग 100 मीटर लंबी कच्ची सड़क के निर्माण की मांग जोर पकड़ रही है। स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों में मनोरथ, रामकुमार, बृजेश सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि इस छोटी सी सड़क के निर्माण से पूरे क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी और लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। वर्तमान में सड़क न होने के कारण मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए लगभग 500 मीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे समय और श्रम दोनों की बर्बादी होती है। ग्रामीणों का कहना है कि वैकल्पिक मार्ग बेहद संकरा है, जिससे दो वाहनों के आमने-सामने आने पर काफी परेशानी होती है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे आवागमन लगभग बाधित हो जाता है। स्थानीय निवासियों ने कहा कि यदि मात्र 100 मीटर की इस कच्ची सड़क का निर्माण करा दिया जाए तो वार्ड के सैकड़ों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और बॉर्डर डेवलपमेंट रोड से संपर्क भी सुगम हो जाएगा। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर जल्द शुरू कराया जाए ताकि क्षेत्रवासियों को लंबे समय से चली आ रही समस्या से राहत मिल सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें