फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: स्पेशल टीईटी परीक्षा में शामिल करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। उप्र प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत यादव की अध्यक्षता में रविवार को शोहरतगढ़ ब्लाॅक संसाधन केंद्र परिसर में शिक्षा मित्रों ने बैठक हुई। इस दौरान शिक्षा मित्रों ने शासन से मांग करते हुए कहा कि स्पेशल टीचर, एजुकेटर व अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों की भांति शिक्षा मित्रों को भी स्पेशल टीईटी परीक्षा में शामिल किया जाए। जिन शिक्षामित्र ने टीईटी परीक्षा पास कर ली है उन्हें नियमित किया जाए तथा सेवा अवधि (रिटायरमेंट) की सीमा को 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष की जाए। बैठक में शिक्षा मित्र जिला महामंत्री उपेंद्र सिंह, मंत्री अशोक कुमार मिश्रा, शिक्षामित्र शिवनाथ प्रजापति, मुरलीधर, घनश्याम चौधरी, संतोष यादव आदि मौजूद रहे। संवादह
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें