फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सहालग में बढ़ी फूल की मांग, बढ़े दाम

Thu, 12 Feb 2026 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शादी-विवाह व अन्य मांगलिक कार्यक्रमों की शुरुआत होते ही कस्बे की फूल मंडी खुशबू से महक रही है। घरों से लेकर विवाह मंडप, जयमाल स्टेज और स्वागत द्वार तक फूलों की सजावट की धूम मची हुई है। गेंदा और गुलाब के फूलों की सबसे अधिक मांग से फूलों का कारोबार में काफी उछाल आया है।
विज्ञापन

इससे फूल मंडी और स्थानीय दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। सजावट के लिए गेंदा, गुलाब, राजनीगंधा और ऑर्किड की खास मांग है। कारोबारियों के मुताबिक, सामान्य दिनों में जहां गेंदा का फूल 30 से 40 रुपये में मिलता था।
वहीं, अब इसकी कीमत 50 से 60 रुपया तक पहुंच गई है जबकि गुलाब 300 से 500 रुपये किलो तक बिक रहा है। फूल विक्रेता शीतल ने बताया कि शादी के साथ-साथ धार्मिक कार्यक्रम और गृह प्रवेश जैसे आयोजनों ने भी मांग बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें