सिद्धार्थनगर। दिवाली पर घर, मंदिर और दुकानों को रोशनी से जगमग करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक बाजार भी सजा हुआ है। हर वर्ग के हिसाब से इलेक्ट्रॉनिक आइटम उपलब्ध हैं। फ्लावर डिजाइन वाली झालरों की मांग सबसे अधिक है। इस बार पानी से जलने वाले इलेक्ट्रॉनिक दीपक, झालरों के साथ छोटे कांच के झूमर भी बाजार की चमक बढ़ा रहे हैं।
मिठाई के साथ दिवाली पर इलेक्ट्रॉनिक झालर, दीपक, मोमबत्ती और झूमर लोग खरीद रहे हैं। घर, मंदिर और दुकानों को सजाने के लिए सबसे अधिक बिक्री झालरों की है। बाजार में 10 से 30 मीटर वाली झालर सबसे अधिक बिक रही है। इस बार फ्लावर डिजाइन वाली झालर के साथ, हरा, गुलाबी और पीले रंग वाली झालर की मांग सबसे अधिक हैं। इनकी कीमत 50 रुपये से शुरू है। हालांकि 12 मीटर की झालर 100 रुपये तक में बेची जा रही है।
फूलों वाली झालर की कीमत 120 रुपये से शुरू हो रही है। शहर के झालर विक्रेता कन्हैया कसौधन ने बताया कि इस बार थ्रीडी गोला, फ्लावर झालर, सिलेंडर मॉडल के झालर के साथ जीरो वॉट के झालर लोगों को ज्यादा भा रहे हैं।
ब