फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सेमरी गांव की चकबंदी कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। भाजपा युवामोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव मिश्र ने रविवार को मुख्यमंत्री से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान वह डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमरा बनकसिया के राजस्व गांव सेमरी की चकबंदी न होने से सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित किसानों की समस्या से अवगत कराते हुए चकबंदी करवाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

डुमरियागंज नगर पंचायत के वार्डों में जल निकासी की समस्या व इटवा, डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के धार्मिक स्थालों को पर्यटक स्थल घोषित करने के साथ ही प्राचीन मंदिरों का जीर्णोद्धार कराने के लिए मांग पत्र दिया है। उन्होंने बताया कि करीब चार दशक पहले चकबंदी के दौरान तहसील क्षेत्र के कटरिया बाबू में बनाए गए दफ्तर में अग की घटना में मल्दा, चिताही व सेमरी गांव का अभिलेख राख हो गया। जिम्मेदारों ने अभिलेख तैयार करने की जहमत नहीं उठाई। उसका खामियाजा किसान भुगत रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें