फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एंबुलेंस कर्मियों की सूझबूझ से हुआ प्रसव

Sun, 12 Apr 2026 10:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर क्षेत्र में एंबुलेंस कर्मियों के सूझबूझ से प्रसव पीड़ा से पीड़ित महिला का सुरक्षित कराया गया, जिससे जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। सिद्धार्थनगर निवासी सोनी 27 वर्ष पत्नी बाबूराम को अचानक देर रात तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। गांव में तत्काल कोई साधन उपलब्ध न होने से परिजनों की चिंता बढ़ गई। स्थिति गंभीर होते देख घरवालों ने आशा बहू नीमा को सूचना दी। आशा बहू ने बिना देर किए 102 एंबुलेंस सेवा को कॉल की। सूचना मिलते ही सीएचसी उसका बाजार से संबद्ध एंबुलेंस संख्या यूपी 32 ईजी 6539 पर तैनात ईएमटी करन शाह और पायलट नीरज यादव मौके के लिए रवाना हुए। टीम ने करीब 10 किलोमीटर की दूरी महज 18 मिनट में तय कर मौके पर पहुंचकर तत्परता दिखाई। सफल डिलीवरी के बाद नवजात की किलकारी गूंजते ही परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई। परिवार में पुत्र रत्न की प्राप्ति पर दादी समेत सभी परिजन बेहद प्रसन्न नजर आए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें