फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जलसा-ए- दस्तार बंदी में बच्चों को दी गई डिग्री और पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। नगर के बैदौला चौराहा स्थित दारुल उलूम अहले सुन्नत गरीब नवाज व टेक्निकल इंस्टिट्यूट में मंगलवार की रात सालाना जलसे-ए- दस्तारबंदी व फातिहा का आयोजन हुआ। इसमें मदरसे से फारिग होने वाले 45 बच्चों को फजीलत, अलमियत, हिफ़्ज़ किरात की डिग्री दी गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जमदा शाही के मौलाना कमाल अहमद ने कहा कि शिक्षा मौजूदा समय में सभी की जरूरत है। शिक्षा हासिल करने के लिए हमें कहीं भी जाना पड़े तो इससे पीछे नहीं हटना चाहिए।
आज दीनी व दुनियावी दोनों शिक्षा सभी के लिए जरूरी है। मुफ्ती अजहर अहमद अजहरी ने कहा कि हम नबी की सुन्नत से भटक गए हैं, हमें नेकी का रास्ता अपनाना होगा। उन्होंने दीनी और दुनियावी मसलों पर आधारित लोगों के सवालों के जवाब तर्क के साथ दिया।
विज्ञापन

मौजूद लोगों में से कुछ लोगों ने उनसे सीधे तौर पर सवाल किया, जिसका जवाब उन्होंने उदाहरण के साथ दिया। हजरत अफरोज अहमद नूरी ने कहा कि मदरसे में भी अब शिक्षा का बेहतर माहौल बन गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें