फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जांच के दाैरान नाली निर्माण में मिली कमी, ठेकेदार से तुड़वाई

विज्ञापन
बर्डपुर क्षेत्र के कृष्णानगर वार्ड के मदारीपुर में पुन: निमार्ण करवाता ठेकेदार। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बर्डपुर। नगर पंचायत कपिलवस्तु के कृष्णानगर वार्ड के मदारीपुर में सोशल मीडिया पर खराब गुणवत्ता को लेकर डीएम डाॅ. राजा गणपति आर. के निर्देश पर जिला विकास अधिकारी जीपी कुशवाहा ने निरीक्षण किया और नाला निर्माण में गुणवत्ता खराब पाए जाने पर जांच में नाली को तोड़कर फिर से बनाने का निर्देश दिया। सोमवार को ठेकेदार ने नाली तोड़कर फिर से निर्माण शुरू कर दिया।
विज्ञापन

नगर पंचायत कपिलवस्तु कृष्णा नगर वार्ड के मदारीपुर गांव में दो ठेकेदारों द्वारा नाला का निर्माण कार्य कराया जा रहा था । इसकी खराब गुणवत्ता सोशल मीडिया में प्रसारित हो रही थी। उसी के आधार पर निर्माण की गुणवत्ता की खबर को संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी से जांच कराई। इस संबंध में ईओ नगर पंचायत कपिलवस्तु नवीन कुमार सिंह से पक्ष जानने के लिए मोबाइल पर फोन किया गया लेकिन फोन नहीं लगा। उनसे बात होने के बाद अगले अंक में उनका पक्ष प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें