फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंट्रोल रूम की निष्क्रियता को लेकर डीएम की फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी में मिली खामी, डीएम नाराज
विज्ञापन

वैक्सीनेशन प्रतिशत बढ़ाने का निर्देश दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कोविड टीकाकरण के साथ ही वैक्सीनेशन की स्थिति के लिए स्थापित कंट्रोल रूम की निष्क्रियता और खामियों पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की है।
डीएम ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बर्डपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोविड-19 वैक्सीनेशन के स्टॉक के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही रोस्टरवाइज टीकाकरण टीम के एक्टिविटी की जानकारी ली। डीएम ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. महेश कुमार को कंट्रोल रूम सही ढंग से संचालित कराने को कहा। उन्होंने कंट्रोल रूम से सभी को फोन कर वैक्सीनेशन टीम के बारे में जानकारी लेने का निर्देश दिया। इसके साथ ही रोस्टरवाइज टीकाकरण के पहले वहां के लोगों टीकाकरण के प्रति जागरूक करें, जिससे अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण कराया जा सके। टीकाकरण के पश्चात उसकी पोर्टल पर फीडिंग कराना भी सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर विकास कश्यप, खंड विकास अधिकारी बर्डपुर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें