शाहपुर। सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में सड़क हादसे में एक हिरण की मौत हो गई। रविवार की शाम करीब छह बजे डुमरियागंज-इटवा मार्ग पर शाहपुर स्थित राप्ती के समीप वह सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान इटवा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि हिरण की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन दरोगा चंद्रिका प्रसाद टीम ने कब्जे में लेकर आगे की आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।