फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कर्ज में डूबे मजदूर ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। क्षेत्र के ग्राम पकहां में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां कर्ज और मानसिक तनाव से परेशान एक मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई और मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पकहां निवासी विकास पटेलअपनी पत्नी सीता देवी और दो छोटे बच्चों के साथ रहता था। वह मजदूरी कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करता था। ग्रामीणों के मुताबिक, विकास ने स्वयं सहायता समूह से काफी कर्ज ले रखा था, जिसकी वसूली को लेकर वह लंबे समय से परेशान चल रहा था। इसी वजह से पति-पत्नी के बीच अक्सर पारिवारिक विवाद भी होता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें