फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद फर्जी शिक्षक की संदिग्ध हाल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल में बंद फर्जी शिक्षक की संदिग्ध हाल में मौत
विज्ञापन

- नवंबर में दर्ज हुआ था केस, 15 जुलाई को कोर्ट में किया था सरेंडर
- मूलरूप से देवरिया जिले का रहने वाला था
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। फर्जी दस्तावेज के सहारे शिक्षक की नौकरी हासिल करने वाले एक शख्स की सोमवार सुबह जेल में संदिग्ध हाल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सूत्रों के अनुसार देवरिया के भाटपाररानी थाना क्षेत्र के खड़ेसर गांव निवासी जितेंद्र कुमार तिवारी सिद्धार्थनगर के लोटन कोतवाली क्षेत्र के एक विद्यालय के रूप में कार्यरत था। जांच में फर्जी दस्तावेज के आधार पर नौकरी हासिल करने की बात सामने आने पर जितेंद्र को 22 नवंबर 2019 को बर्खास्त कर दिया गया था। लोटन के तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी की तहरीर पर जितेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इसके बाद से जितेंद्र लापता था। 15 जुलाई को उसने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया जीतेंद्र सोमवार सुुबह उठा और नित्य क्रिया के बाद परिसर में बैठ गया। थोड़ी देर बाद वह बैरक में चला गया। कुछ समय बाद बैरक में रहने वाले दूसरे बंदी ने आवाज लगाई तो जितेंद्र ने जवाब नहीं दिया। उसने करीब जाकर देखा तो वह बेहोश था। जेल के डॉक्टर ने परीक्षण के बाद तुरंत जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना परिजनों को दे दी गई है। जितेंद्र को पहले से कोई बीमारी नहीं थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें