फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आकर छह वर्षीय बच्ची की मौत

विज्ञापन
नेपाल के कपिवस्तु क्षेत्र के भैसाहवा में मृतक के रोते विलखते परिजन - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
करंट की चपेट में आकर बच्ची की मौत
विज्ञापन

नेपाल के भैंसकुंडा गांव के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
कपिलवस्तु। भारत-नेपाल सीमा से सटे कपिलवस्तु जिले भैंसकुंडा में बृहस्पतिवार की सुबह करंट की चपेट में आकर छह वर्षीय बालिका की मौत हो गई। इस मामले में नेपाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नेपाल के कपिलवस्तु जिले के मायादेवी गांव पालिका वार्ड नंबर दो भैसकुंडा निवासी कुसुम (6) पुत्री विजय नेपाल राष्ट्रीय माध्यमिक विद्यालय में पढ़ती थी। बताया जा रहा है कि रोज की तरह वह सुबह स्कूल जा रही थी। रास्ते के करीब गांव के ही एक मौलाना मकान का निर्माण करवा रहे हैं। उन्होंने हैंडपंप में मोटर लगा रखा था। नल में करंट प्रवाहित हो रहा था, कुसुम करंट की चपेट में आ गई। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पकड़ी इंस्पेक्टर अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और तौलिहवा भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें