फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भतीजे के हत्यारे चाचा और उसके दोस्त को सजा-ए-मौत

Sat, 28 Mar 2026 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर/बांसी। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बांसी सत्यप्रकाश आर्य ने शनिवार को मो. उमर (14) की गला रेतकर हत्या के मामले में उसके चाचा नजीर और उसके साथी अब्दुल्लाह को मृत्युदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

वहीं, किशोर के अपहरण के लिए दोनों को सश्रम आजीवन कारावास और 20 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है।
जानकारी के अनुसार, वर्ष 2023 में पथरा थाना क्षेत्र के खोरिया रघुवीर सिंह गांव निवासी मो. उमर (14) अब्दुल अजीज को उसके सगे चाचा नजीर उर्फ नजीरू ने अपने मित्र अब्दुल्ला के साथ मिलकर अपहरण कर लिया था। बाइक से दोनों उमर को बस्ती जिले के थाना कलवारी क्षेत्र में ले गए, जहां उन्होंने पहले रुमाल से गला घोंटकर उसे अचेत किया और फिर धारदार चाकू से बारी-बारी गला काटकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों अभियुक्त लाश को मौके पर ही छोड़कर भाग निकले।
इस संबंध में थाना पथरा बाजार में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। विवेचना के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, अभियुक्तों की लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज समेत ठोस साक्ष्यों के साथ आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने मामले की गंभीरता और क्रूरता को देखते हुए दोनों अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए उन्हें मृत्युदंड की सजा सुनाई। साथ ही अपहरण के लिए सश्रम आजीवन कारावास और 20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा से दंडित किया है। अर्थदंड न अदा करने पर एक वर्ष का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें