फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से लौट रहे युवक की मौत, गांव में मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई से लौट रहे युवक की मौत, गांव में मातम
विज्ञापन

चिल्हिया थानाक्षेत्र के शाहा गांव का निवासी था युवक
मध्यप्रदेश के खंडवा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में मिला शव
संवाद न्यूज एजेंसी
धेंसा। मुंबई से घर लौट रहे चिल्हिया थानाक्षेत्र के शाहा गांव निवासी युवक की मध्यप्रदेश के खंडवा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में लाश मिली। मौत की खबर मिलने के बाद गांव में मातम छा गया। परिजन शव को लाने के लिए सुबह ही घर से निकल गए हैं।
विज्ञापन

शाहा गांव निवासी दिनेश (28) पुत्र दर्शन गुप्त मुंबई में 10 वर्ष से रहकर रोजी-रोटी चलाता था। अभी 20 जून को उसकी बहन की शादी थी, लेकिन जिम्मेदारी की वजह से वह घर नहीं आ सका। परिजनों के अनुसार बृहस्पतिवार को मुंबई से घर आने के लिए ट्रेन से चला था। आते समय रास्ते में खंडवा रेलवे स्टेशन अचेतन अवस्था में मिला। आसपास बैठे लोगों ने बताया कि पेट में दर्द होने की बात कह रहा था। रेलवे पुलिस द्वारा शुक्रवार सुबह सूचना मिली की दिनेश की मौत हो गई है। जेब में रखे कागजात के जरिए पुलिस ने घरवालों के पास मोबाइल पर फोटो भेजकर उसकी पहचान कराई। इसके बाद परिवार के लोग और रिश्तेदार शव को लेने के लिए रवाना हो गए थे। वहीं, दिनेश की मौत के बाद गांव में मातम छाया हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें