फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबने से बालक की मौत

Sun, 07 May 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
इटवा क्षेत्र में आरिफ की मौत के बाद रोते-बिलखते घरवाले। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटवा। त्रिलोकपुर थाना अंतर्गत बिस्कोहर कस्बे में रविवार को पोखरे में नहाने गया बालक डूब गया। काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाल कर ग्रामीणों ने निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बिस्कोहर के टोला चरखा गंज शिशु मंदिर निवासी शहाबुल्लाह की पुत्री नजमा अपने छोटे भाई आरिफ (12) के साथ रविवार शाम कस्बे के करीब स्थित तालाब में कपड़ा धोने गई थी। इसी बीच आरिफ तालाब में नहाने लगा। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।
भाई को डूबता देख नजमा ने शोर-गुल मचाते हुए आस-पास के लोगों को बचाव के लिए बुलाया। गांव के कुछ युवकों ने तालाब में कूदकर आरिफ की तलाश की। काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। बेहोशी की हालत में आरिफ को ग्रामीण कस्बा स्थित चिकित्सक के पास ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में चौकी प्रभारी बिस्कोहर विजय कुमार दुबे का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें