फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलकोत्सव में जा रहे युवक की हादसे में मौत

Tue, 23 May 2017 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मृतक पिंटI - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भनवापुर। तिलकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने ससुराल जा रहे युवक की सोमवार की रात सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना त्रिलोकपुर क्षेत्र के साहेपारा गांव के पास की है। मृतक इसी थाना क्षेत्र के चिताही गांव का निवासी था। घटना से घर में कोहराम मच गया है। 
विज्ञापन

चिताही गांव निवासी पिंटू सोमवार की दोपहर रगडग़ंज स्थित मामा के लड़के की शादी के लिए घर से निकला था। बारात की विदाई के बाद वह शाम को साली के तिलक में शामिल होने मदारी डिहवा गांव स्थित ससुराल के लिए निकला। रास्ते में साहेपारा गांव के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर में गिर गई। आस-पास के लोगों ने उसे नहर से निकालकर बेंवा सीएचसी पहुंचाया, जहां से बस्ती रेफर कर दिया।
रास्ते में उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर सुनकर घर व ससुराल में कोहराम मच गया। तिलकोत्सव कार्यक्रम की खुशियां मातम में बदल गई। पंचनामा के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें