फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
विज्ञापन

डुमरियागंज थानाक्षेत्र के ग्राम जबजौवा निवासी था हसरतुल्लाह
अमर उजाला ब्यूरो
हल्लौर/बेवां। ग्राम जबजौवा निवासी हसरतुल्लाह (28) की बुधवार की देर शाम मुंबई में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार हसरतुल्लाह मुुंबई में बेकरी में काम करता था और लॉकडाउन में वहीं फंस गया था। हसरतुल्लाह ही घर का एकमात्र कमाऊ व्यक्ति था। वह दो माह पूर्व ही मुंबई कमाने गया था। उसके पिता की दो वर्ष पूर्व मौत हो चुकी थी। जानकारी मिली है कि उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं। मुंबई पुलिस शव के साथ ही हसरतुल्लाह के साथ रह रहे चार लोगों को कस्टडी में लेकर पूछताछ कर रही है। आर्थिक तंगी झेल रहे परिजनों पर उसकी मौत की खबर सुनकर मातम छा गया है। इससे क्षेत्र के लोगों में भी गम का माहौल है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की जांचकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें