फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बाढ़ के पानी में डूबने से मौत, विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

Mon, 07 Oct 2024 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिया। थाना क्षेत्र के ग्राम पटखौली के टोला मजिगंवा निवासी बलिकरन के पुत्र राजेश (34) का बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई। उसके घर के बगल में स्थित गड्ढे में बूढ़ी राप्ती नदी में आए बाढ़ का पानी भर गया था। वह रविवार सुबह शौच के लिए घर से निकला था, पैर फिसलने से गड्ढे में भरे बाढ़ के पानी में डूब गया। शोर सुन मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया। वहीं सूचना पाकर रविवार को विधायक श्यामधनी राही ने मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शासकीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें