शोहरतगढ़। तहसील क्षेत्र में नौ बीघा जमीन खरीदने के लिए 60 लाख रुपये देने के बाद भी मात्र तीन बीघा जमीन रजिस्ट्री करने के मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
आरोप लगाया कि रजिस्ट्री के लिए दस्तावेज व गवाहों बयान निबंधन अधिकारी के समक्ष होने के बाद विक्रेता ने शेष छह बीघा जमीन रजिस्ट्री करने से इन्कार कर दिया है। शोहरतगढ़ थाने पर तहरीर देकर विक्रेता पर आरोप लगाया कि रकम मिलने के बाद भी रजिस्ट्री करने में आनाकानी की जा रही है। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।