त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के कठौतिया किशुन गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर क्षेत्र के कठौतिया किशुन गांव में एक महिला पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस घटना में उसे काफी चोट आई है। घटना बृहस्पतिवार की है। पीड़िता ने त्रिलोकपुर पुलिस को तहरीर देकर हमलावरों पर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के कठौतिया किशुन गांव निवासी संगीता पत्नी राजेन्द्र ने बृहस्पतिवार देर शाम पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने तीन मासूम बच्चों के साथ घर पर थी। बच्चों द्वारा किसी बात को लेकर घर की महिलाएं मिलकर शीशम के डंडे से बुरी तरह पीटा। इस घटना में उसे गंभीर चोट आई है। पैर, पीठ व हाथ में काला डंडे का निशान साफ दिख रहा है। किसी तरह से डायल-112 पर फोन कर घटना की जानकारी दी। मौके पर पंहुची पीआरबी टीम दोनों पक्षों को थाने बुलाई। वहां एक सिपाही को शिकायती पत्र देकर वापस चली आई। लेकिन अभी तक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर तहसीलदार सिंह ने कहा कि परिवारिक मामला है। मारपीट की शिकायत मिली है। हलका दरोगा को जांच दिया गया है, जो भी होगा कार्रवाई की जाएगी।