सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के मौलाना आजाद पीजी कॉलेज बायताल में छात्र-छात्राओं को तकनीकी सशक्तिकरण बनाने के लिए उनमें स्मार्टफोन का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि आप सभी के मुठ्ठी में दुनिया की लाइब्रेरी होने जा रही है, आप इससे जिस विषय को तलाशेंगे वह मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार हर क्षेत्र में विकास की गंगा बहा रही है। ऐसे में युवाओं को संसाधन उपलब्ध करवाकर सरकार तकनीकी दक्षता सम्पन्न बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि यहां से तालीम हासिल करने के बाद छात्र पूरी दुनिया में चंद्रयान की तरह नाम नाम रोशन करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में इरफान मलिक ने भी अपनी बात रखी। इस दौरान 268 स्मार्टफोन व 44 टैबलेट वितरण किया गया। इस दौरान एसडीएम प्रवेंद्र, डॉ एखला हुसैन प्राचार्य, सईद अहमद, गुफरान मलिक आदि मौजूद थे। संवाद