फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अलीगढ़वा टैक्सी स्टैंड के पास मिला युवक का शव

Sat, 13 May 2023 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपिलवस्तु। कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़वा कस्बा स्थित टैक्सी स्टैंड पर शुक्रवार को युवक का शव मिला। सूचना पर आई पुलिस ने तलाशी ली तो जेब से आधार कार्ड मिला। उसके आधार पर उसकी पहचान मोहाना क्षेत्र के दूल्हा सुमाली निवासी अवधेश कुमार (25) के रूप में हुई।
विज्ञापन

मौके पर आए परिजनों ने बताया कि अवधेश तीन माह से नेपाल के रजवापुर गांव में अपनी ससुराल में ही रह रहे थे। बताया जा रहा कि किसी कार्य के लिए वह अलीगढ़वा आए थे और टैक्सी स्टैंड के पास बोरी बिछा कर पेड़ के नीचे सो गए। काफी देर तक नहीं उठे तो स्थानीय लोगों ने उन्हें जगाने की कोशिश की, लेकिन शरीर में कोई हरकत नहीं हुई। उसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। एसओ ज्ञानेंद्र राय ने बताया कि सूचना मिली कि एक आदमी सड़क किनारे पड़ा हुआ है। मौके पर देखा गया तो युवक की मृत्यु हो चुकी थी। परिजनों को बुलाकर विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें