फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मारपीट व धमकी देने का लगाया आरोप

Sat, 13 May 2023 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरा। थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पाला में पुआल जलाने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में एक पक्ष ने धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। राधेश्याम सोनी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि जानवरों को पालने के लिए बनाई गई फूस की झोपड़ी के बगल में रखा पुआल सुभाष चंद्र जला रहे थे। झोपड़ी में आग लगने की आशंका से उन्हें मना किया गया तो मारपीट करने और धमकी देने पर आमादा हो गए। इतना ही नहीं धारदार हथियार लेकर दौड़ लिया। इस संबंध में एसओ रामकुमार राजभर ने बताया कि मिली तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें