फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबे युवक का दूसरे गांव के पास मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नदी में डूबे युवक का मिला शव
विज्ञापन

गंगवल गांव के पास बूढ़ी राप्ती नदी में डूबा था युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिया। गंगवल गांव के पास बूढ़ी राप्ती नदी में नहाने के दौरान डूबे युवक का शुक्रवार की सुबह डडिया गांव के पास नदी में शव पाया गया। ग्रामीणों ने नदी के किनारे लगे शव को देख पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सदर थानाक्षेत्र के बेलसड़ मोहल्ला निवासी इमरान (18) जोगिया थानाक्षेत्र के गंगवल में शादी समारोह में शामिल होने गया था। जहां वह बुधवार को बगल में स्थित बूढ़ी राप्ती में नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से डूब गया था। ग्रामीणों और पुलिस समेत एनडीआरएफ टीम भी नदी में उसकी तलाश की, लेकिन मिला नहीं। डूबने के दो दिन बाद उसका शव दूसरे गांव डडिया के पास नदी के पानी में उतराता हुआ देखा गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसओ जोगिया पंकज पांडेय का कहना है कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें