फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: राप्ती नदी में डूबे युवक का चौथे दिन मिला शव

Tue, 26 Nov 2024 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरा। राप्ती नदी में डूबे 22 वर्षीय युवक का शव चौथे दिन सोमवार को पथरा थाना क्षेत्र के ग्राम बनकटा के पास मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के ही ग्राम रमवापुर निवासी आकाश पुत्र राजू शुक्रवार को अपने दो अन्य साथियों के साथ गोल्हौरा थाना क्षेत्र के ग्राम तिघरा में रिश्तेदारी में गए थे। लौटते समय तीनों ने नदी में तैरकर आने का फैसला किया। दो साथी रामदीन और सोनू तो बच गए थे, लेकिन आकाश डूब गया था। तभी से ग्रामीण, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी थी। प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पांडेय ने बताया कि डूबे युवक का शव मिल गया है। परिजनों की सहायता से पहचान भी हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें