फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नहर में डूबे किशोर का मिला शव

Sat, 29 Jul 2023 10:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नहर में डूबे पथरा थाना क्षेत्र के ग्राम सेहरी बुजुर्ग निवासी मोहम्मद यूसुफ (12) पुत्र खुर्शीद का शव रेहरा गांव के पास पानी में उतराया मिला। शुक्रवार को सेहरी बुजुर्ग गांव का मोहम्मद यूसुफ कुछ साथियों के साथ गांव के समीप सरयू नहर की मुख्य शाखा के पुल के पास नहा रहा था इस दौरान वह गहरे पानी चला गया और डूब गया। जिसकी सूचना पर स्थानीय गोताखोर नहर में जाल डालकर काफी खोजबीन किये परंतु वह नहीं मिला।
विज्ञापन

शनिवार को आसपास के गांव के कई गोताखोर नहर में उतर कर लापता बालक की तलाश कर रहे थे। इसी बीच थाना क्षेत्र के रेहरा गांव के पास नहर के बगल से गुजर रहे कुछ बच्चों ने नहर में शव उतराते देखा। जिसकी सूचना मोहम्मद यूसुफ के घरवालों को लगी। परिजनों ने पहुंचकर यूसुफ की पहचान की और बग़ैर पुलिस को सूचना दिए ही शव दफ़ना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें