मिठवल ब्लॉक के कम्हरिया खुर्द के सिद्धार्थ महाविद्यालय में वृक्षारोपण करते सहकारिता मंत्री जेपी
सिद्धार्थनगर। पथरा क्षेत्र के कम्हरिया खुर्द स्थित सिद्धार्थ महाविद्यालय में सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने पौधरोपण किया। सहकारिता मंत्री ने कहा कि पौधरोपण से आमजन को प्राणदायक वायु मिलती है।
विद्यालय के संरक्षक और सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि वृक्ष पृथ्वी का आभूषण है और यह प्रदूषण को कम करने में सहायक होता है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अखिलेश सिंह, सचिव दुर्गेश कुमार सिंह, अनिल सिंह मौजूद रहे। संवाद