फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बानगंगा में डूबे दूसरे किशोर का भी मिला शव, छाया मातम

विज्ञापन
मिश्रौलिया थानाक्षेत्र के भैसहवा गांव के पास नदी में शव मिलने के पुलिस व लोग शव की पहचान करते ह
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी शोहरतगढ़/ मिश्रौलिया। शोहरतगढ़ के बानगंगा बैराज के पास शनिवार शाम को डूबे दो किशोरों में से दूसरे किशोर का शव सोमवार मिश्रौलिया थानाक्षेत्र के ग्राम भैसहवा तट के पास नदी में उतराता हुआ मिला।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मदद से शव की पहचान आतिफ (15) पुत्र मोहम्मद हनीफ रूप में की है। एसडीआरएफ की टीम ने रविवार शाम चार बजे नूर आलम (16) पुत्र अब्दुल रफीक के शव को बानगंगा बैराज नदी में खोज निकाला था। दूसरे किशोर का शव मिलने की सूचना पर परिजनों में मातम छा गया है।
पुलिस के अनुसार बानगंगा बैराज के पास शनिवार शाम डूबे दो किशोर की तलाश के दौरान बैराज खोल दिया गया था। उसी दौरान नदी के पानी के साथ दूसरे किशोर का शव भी बह गया होगा, जो मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम भैसहवा तट के पास नदी के किनारे जाकर उतरा गया।
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र क बेलसड़ निवासी आतिफ (15) पुत्र मोहम्मद हनीफ और नूर आलम (16) और अरमान बानगंगा नदी बैराज पर घूमने गए थे। बैराज के पीछे नदी में पानी को देखकर आतिफ और नूर नदी में नहाने कूद गए। जबकि साथ आए अरमान नहाने नहीं गया। देखते ही देखते दोनों गहरे पानी में चले गए। जब तक साथी अरमान कुछ समझ पाता, तब तक उसके साथी नदी में डूब गए और लापता हो गए थे।
रविवार को एसडीएम राहुल सिंह, प्रभारी निरीक्षक विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी व तहसीलदार अजय कुमार ने स्थानीय गोताखोरों व एसडीआरएफ की टीम ने रविवार एक किशोर मिलने के बाद सोमवार को में तलाश करने जुट गई।
दोपहर बाद सूचना मिली कि मिश्रौलिया थानाक्षेत्र के ग्राम भैसहवा तट के पास नदी के किनारे एक शव उतराया स्थानीय लोगो ने देखा है। सूचना पर एसडीएम राहुल सिंह, प्रभारी निरीक्षक विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी व तहसीलदार अजय कुमार और मिश्रौलिया थाना पहुंची।
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तीन दिन तक नदी में डूबने से आतिफ का शव फूल गया है और कीचड़ की मिट्टी से उसका चेहरा काला हो गया था। िश्रौलिया प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम सोनौली नानकार के सीकरी डीह के पास बूढ़ी राप्ती नदी में सोमवार दोपहर में एक युवक की लाश तैरती हुई दिखाई दी। चरवाहों ने इसकी सूचना मिश्रौलिया पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसओ मिश्रौलिया नारायन लाल श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर पानी में तैरती लाश को पानी से बाहर निकलवाया।
एसडीएम शोहरतगढ़ राहुल सिंह ने कहा कि दूसरे किशोर का शव मिश्रौलिया थानाक्षेत्र के ग्राम भैसहवा के पास नदी में मिला है, एक किशोर का शव रविवार को एनडीआरएफ टीम तलाश कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें