फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: वृद्ध महिला के शव की हुई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
-ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बढ़नी रेलवे स्टेशन पर अचेत मिली थी
विज्ञापन

- अस्पताल में चिकित्सकों ने बताया था मृत
संवाद न्यूज एजेंसी
ढेबरुआ। बढ़नी रेलवे स्टेशन पर सोमवार देर शाम मिले वृद्ध महिला के शव की पहचान मंगलवार को हो गई है। उसका नाम तारामती (60) पत्नी स्वर्गीय राजाराम निवासी बंजरहा थाना बृजमनगंज जिला महाराजगंज है। रेलवे पुलिस ने शव को उसकी पुत्री लीलावती पत्नी रामजस और नाती राकेश निवासी धेन्सा थाना चिल्हिया के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


बढ़नी रेलवे स्टेशन पर सोमवार देर शाम अचेत अवस्था में एक वृद्ध महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने चेक किया, तो उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद जीआरपी शव की शिनाख्त में जुट गई। उसके पास कोई आईडी नहीं मिलने से पहचान में दिक्कत होने लगी। मंगलवार को जीआरपी पुलिस को जानकारी मिली कि चिल्हिया थाना क्षेत्र के धेन्सा गांव की महिला की पुत्री का विवाह हुआ है। जीआरपी पुलिस ने उसकी पुत्री को बुलाकर पहचान करवाकर शव उसके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें