सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र के दुल्हा सुमाली गांव के टोला दुबोलिया में दो दिन पहले लापता हुए युवक का रविवार सुबह गांव के पोखरे में उतराया शव मिला। आशंका व्यक्त की जा रही है कि वह तालाब के पास गया होगा और पैर फिसल जाने से गहरे पानी में जाकर डूब गया होगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के दुल्हा सुमाली गांव के टोला दुबौलिया निवासी रामधनी (20) पुत्र राजाराम 25 जुलाई की रात में परिवार को जानकारी दिए बिना निकल गया और फिर नहीं लौटा। सुबह जब परिवार के लोग उठे तो वह विस्तर पर नहीं था। पूरे दिन उसे ढूढ़े रिश्तेदारों से संपर्क किया, लेकिन कोई पता नहीं चला। वह लोग सोचे की कहीं गया होगा और लौटकर चला आएगा। लेकिन लौटकर नहीं आया। सुबह गांव के पोखरे में कुछ लोगों ने उतराया शव देखा। देखते ही देखते गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद लाश मिलने की जानकारी मोहाना पुलिस को दी। सूचना पर एसओ मोहाना घटना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शव की पहचान रामधनी के रूप में परिवार के लोगों ने की।
उन्होंने आशंका व्यक्त किया कि हो सकता है कि रात में वह पोखरे की ओर गया हो और पैर फिसल जाने से गहरे पानी में चला गया हो। जिससे डूबकर उसकी मौत हो गई हो। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में एसओ मोहाना जीवन तिवारी ने बताया कि एसओ घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंच गए थे। शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार के लोग डूबने से मौत की बात कह रहे हैं। मामले की जांच की जाएगी।