सिद्धार्थनगर। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के कटया दुबे गांव में पिता और पुत्र और पुत्री का पोस्टमार्टम हो गया। वे लोग कौन सा जहरीला पदार्थ खाए थे, बिसरा जांच के लिए सुरक्षित किया गया है। उसी में पता चलेगा कि कौन सा जहर का सेवन हुआ था। मृतक ध्रुव के पिता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया था कि बेटे ने खुद और पोता व पोती को जहर दे दिया था, जिससे उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाया था।
क्षेत्र के कटया दुबे गांव निवासी ध्रुव (30) पुत्र पूर्णमासी 25 अगस्त शाम को अपनी आठ वर्षीय पुत्री सपना और तीन वर्षीय पुत्र फूलमर्ति के साथ घर से निकला था। सनई चौराहे के पास सड़क के किनारे तीनों को तड़पता हुआ पड़े होने की जानकारी मिली थी। तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां बेटे की मौत हो गई थी। ध्रुव मेडिकल कॉलेज जाते समय दम तोड़ दिया था। जबकि सपना की गोरखपुर मेडिकल कॉलेज इलाज के दौरान रविवार सुबह मौत हो गई थी। मृतक के पिता पूर्वमासी ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर बेटे द्वारा खुद और दोनों बच्चों को जहर खिला देने की बात कही थी।
पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर लाश को सौंप दिया था। इलाज के दौरान चिकित्सकों ने जहर खाने से मौत की बात बताई थी। कौन सा जहर खाने से मौत हुई थी। इसकी जानकारी के लिए अब विसरा जांच के लिए भेजा गया है। इस संबंध में कोतवाल जोगिया यशवंत सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया था। जहर की जानकारी के लिए बिसरा जांच के लिए भेजा गया है। इससे पता चलेगा की कौन सा जहर खाने से मौत हुई थी।